भारतीय नौसैनिक पोत त्रिकंद मॉरीशस के पोर्ट लुई पहुंचा
भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती के दौरान 10 मार्च 2026 को मॉरीशस की राजधानी और प्रमुख बंदरगाह पोर्ट लुई पहुंचा।
बंदरगाह पर ठहराव के दौरान, पोत 12 मार्च 2026 को मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा। यह पोर्ट लुई के चैंप डी मार्स में होने वाली परेड में मार्चिंग दल, नौसेना बैंड और फ्लाई-पास्ट हेलीकॉप्टर के साथ शामिल होगा। पोत के कमांडिंग ऑफिसर, कैप्टन सचिन कुलकर्णी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और मॉरीशस तटरक्षक बल के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्रॉस ट्रेनिंग दौरे, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं और सामुदायिक सेवा गतिविधियां भी निर्धारित हैं।
भारतीय नौसैनिक पोत के पोर्ट लुई पहुंचने का उद्देश्य समुद्री सहयोग मजबूत करना, परिचालन अंतरसंचालनीयता बढ़ाना और भारत और मॉरीशस के द्विपक्षीय संबंधों को और घनिष्ठ बनाना है।

स्रोत: पीआईबी
(अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है; शेष सामग्री एक सिंडिकेटेड फ़ीड से स्वतःउत्पन्न हुआ है।)

