Site icon सन्देश वार्ता

भोजपुरी देवी गीत: खेसारी का नया गाना अरतिया धरतीया पर होता

नवरात्र 2022 : नवरात्री शुरू हो और भोजपुरी गायक अपने रंग में न आए ऐसा हो नहीं सकता,भोजपुरिया वासियों को माँ का पचरा देवी पूजन से बहुत जोड़ देता है, क्योकि भोजपुरी गानों का रंग ही अलग होता है,और माटी की रौनक देवी माँ के और समर्पित कर देता है। इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार देवी गीत ले के आए,और इस क्रम में अब सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपना एक नया गाना रिलीज किया है जो काफी पसंद किया जा रहा,इस गाने में खेसारी लाल देवी दुर्गा की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे है और गाना ‘अरतिया धरतिया प होता’ गा रहे हैं।

ट्रेंड कर रहा गाना

खेसारी लाल का यह गाना बहुत पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर जैसे ही यह रिलीज हुआ महज कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोगों ने देख लिया, यूट्यूब पर यह गाना काफी ट्रेंड कर रहा है और इसे लगभग 25 लाख व्यूज मिल चुके हैं। जिस तरह से यह अभी पसंद किया जा रहा है इसमें कोई शक नहीं कि नवरात्रि के मौके पर खेसारी का ये गाना हर जगह बजने वाला है। पिछले वर्ष भी इनका गाना सूना राजा अड़हुल ताजा काफी लोकप्रिय रहा था।
इस गाने को लिखा है प्यारे लाल यादव ने और संगीत से सवारा है आर्य शर्मा ने।

पवन सिंह ने जारी किया है नया गाना
इसी तरह पवन सिंह ने भी बहुत ही कर्णप्रिय देवी गीत रिलीज़ किया जिसके बोल है “सातो बहिनिया अईली” काफी लोकप्रिय हो रहा है,इसे लिखा है अरुण बिहारी ने और संगीत दिया है छोटू रावत सबसे खास बात है इस देवी गीत को अपनी जादुई आवाज से पवन सिंह ने चार चाँद लगा दिया है,और इसकी लोकप्रियता यह है कि महज एकदिन में यूट्यूब पर इसे 30 लाख लोगो ने देख लिया है,और उम्मीदे है पुरे दशहरा में यह बढ़कर करोड़ो पहुंचेगा।

सातो बहिनिया अईली
Credit: Youtube
Exit mobile version