Site icon सन्देश वार्ता

माय भारत– डिजिटल इंडिया और युवा भारत का संगम

माय भारत

माय भारत

मेरा युवा भारत के केंद्र में युवा

भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है। यहां लगभग 65 प्रतिशत लोग 35 साल से कम उम्र के हैं। इस युवा आबादी की अपार क्षमता को पहचानते हुए, अक्टूबर 2023 में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत माय भारत (मेरा युवा भारत) का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व और नागरिक भागीदारी के अवसर प्रदान करके युवाओं को राष्ट्र-निर्माण के केंद्र में लाना है।

माय भारत  एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए सरकार, शिक्षण संस्थानों, गैर-लाभकारी संगठनों और उद्योग जगत को आपस में जोड़ता है। डिजिटल इंडिया पहल के तहत भारत के मज़बूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) की मदद से यह प्लेटफ़ॉर्म लाखों युवाओं को सीखने और राष्ट्र-निर्माण के अवसरों से जोड़ता है, जिससे देश भर में अधिक समावेशन, पहुंच और भागीदारी सुनिश्चित होती है। इस पहल के माध्यम से, युवा नागरिकों को विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए सशक्त बनाया जा रहा है।

अवसरों के माध्यम से अमृत पीढ़ी का सशक्तिकरण

माय भारत, एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है। यह डिजिटल तकनीक के साथ व्यक्तिगत रूप से भागीदारी का समावेश करता है। इस पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले अवसर इस प्रकार हैं:

डिजिटल माध्यम से स्वयंसेवा

क्लासरूम से परे अनुभव-आधारित शिक्षा

नेतृत्व विकास और करियर सपोर्ट

युवाओं को राष्ट्र से जोड़ने वाली पहल

युवाओं के नेतृत्व में राष्ट्र-निर्माण

स्वयंसेवा और सामाजिक कार्यकलाप

सीमाओं से परे युवाओं की आवाज़ें

माय भारत डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ा रहा है

माय भारत दिखाता है कि कैसे तकनीक देश भर में युवाओं की भागीदारी को आसान, स्वीकृत और भविष्य के अनुरूप बना रही है।

भागीदारी और मान्यता

डिजिटल शासनआपकी जेब में

भविष्य के अनुरूप प्लेटफ़ॉर्म

भविष्य के अनुरूप मेरा युवा भारत का निर्माण

डिजिटल इंडिया के अनुरूप बना, माय भारत पोर्टल ‘अमृत पीढ़ी’ को राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने और भारत को एक विकसित, समावेशी और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

भारत के ‘विकसित भारत@2047’ की ओर बढ़ने के साथ, माय भारत युवाओं के लिए देश का सबसे बड़ा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनने के लिए तैयार है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बहुभाषी प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके, यह प्लेटफ़ॉर्म स्वयंसेवा और अनुभव-आधारित सीखने के अवसरों तक पहुंच को और बढ़ाएगा।

Exit mobile version