Site icon सन्देश वार्ता

युगे युगीन भारत संग्रहालय

युगे युगीन भारत संग्रहालय

युगे युगीन भारत संग्रहालय

भावी पीढ़ियों के लिए भारत की सभ्यतागत विरासत का संरक्षण

युगे युगीन भारत: विभिन्न युगों का एक संग्रहालय

भारत की 5,000 वर्षों से अधिक पुरानी सभ्यतागत विरासत कला, स्थापत्य कला, ज्ञान प्रणालियों, परंपराओं और सांस्कृतिक प्रथाओं की एक समृद्ध धरोहर को दर्शाती है। यह धरोहर सदियों के दौरान विकसित हुआ  है। इस विरासत को संरक्षित एवं प्रस्तुत करने हेतु, नई दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ को एक प्रमुख राष्ट्रीय सांस्कृतिक संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसे ‘जनता के संग्रहालय’ के रूप में परिकल्पित किया गया है और यह भारत की सभ्यतागत यात्रा की निरंतरता, विविधता और समृद्धि को इसकी मूर्त एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की एक समन्वित प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित करेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 मई 2023 को घोषित, इस परियोजना को 11 नवंबर 2026 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति से मंजूरी मिली। इसकी कुल अनुमानित लागत 3,230 करोड़ रुपये  है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा विकसित किया जा रहा यह संग्रहालय, ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के स्थापत्य स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए भवनों के पुनर्उद्देश्यीकरण (एडैप्टिव रीयूज) के माध्यम से उन्हें सार्वजनिक सांस्कृतिक स्थलों के रूप में बदल देगा। नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में ही पहले महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय अवस्थित हुआ करते थे। वैश्विक स्तर के एक संग्रहालय के रूप में परिकल्पित, यह सांस्कृतिक स्थल ऐतिहासिक संग्रहों, विषय-आधारित दीर्घाओं और प्रदर्शनी संबंधी आधुनिक तकनीकों का समावेश करके भारत की सांस्कृतिक विरासत को नागरिकों, शोधकर्ताओं और दुनिया भर से आने वाले आगंतुकों के लिए सुलभ बनाएगा।

ऐतिहासिक भवनों से लेकर एक विश्वस्तरीय संग्रहालय तक

‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ नई दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को शासन के केन्द्रों से बदलकर सार्वजनिक सांस्कृतिक स्थलों में रूपांतरित कर देगा। भवनों के पुनर्उद्देश्यीकरण (एडैप्टिव रीयूज) के माध्यम से विकसित यह परियोजना, इन ऐतिहासिक भवनों की स्थापत्य संबंधी विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ आधुनिक प्रदर्शनी स्थल तथा आगंतुकों के लिए सुविधाएं भी तैयार करेगी। इस संग्रहालय को एक ऐसे प्रमुख सांस्कृतिक स्थल के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिसमें विरासत के संरक्षण को समकालीन संग्रहालय अवसंरचना के साथ जोड़ा गया है।

भवनों के पुनर्उद्देश्यीकरण (एडैप्टिव रीयूज) के माध्यम से विरासत का संरक्षण

वैश्विक स्तर का एक संग्रहालय

प्रस्तावित संग्रहालय प्रदर्शनी क्षेत्र के दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक संस्थानों में से एक होगा और इसका बुनियादी ढांचा कुछ इस तरह तैयार किया जाएगा कि इसमें बड़ी संख्या में आगंतुक आ सकें।

इस प्रकार, इस संग्रहालय के विकास में ऐतिहासिक रूप से दो महत्वपूर्ण भवनों का संरक्षण शामिल होगा।  साथ ही, भारत और विदेशों से आने वाले नागरिकों एवं आगंतुकों के लिए एक बड़े तथा सुलभ सांस्कृतिक संस्थान का निर्माण भी किया जाएगा।

भारत की सभ्यतागत यात्रा को जीवंत बनाना

‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ विशेष रूप से तैयार की गई विषय-आधारित दीर्घाओं, ऐतिहासिक संग्रहों और जीवंत अनुभवों के जरिए भारत की सभ्यतागत यात्रा को प्रस्तुत करेगा।

चरणबद्ध विकास एवं कार्यान्वयन

इस संग्रहालय को विभिन्न चरणों में विकसित किया जाएगा। इससे गैलरियों और प्रदर्शनियों का धीरे-धीरे समावेश किया जा सकेगा।

इस संग्रहालय से भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसे जनता के सामने प्रस्तुत करने के कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही इससे शिक्षा, शोध, सांस्कृतिक जुड़ाव और पर्यटन के अवसर भी सृजित होंगे।

विषय-आधारित दीर्घाएं एवं प्रदर्शनियां

इस संग्रहालय में स्थापत्य कला एवं शहरी परिदृश्य, गणित एवं खगोल विज्ञान, भाषाएं एवं लिपियां, आस्था एवं आध्यात्मिकता, तथा ‘भारत कनेक्ट्स – व्यापार और विचार’ जैसे विषयों पर आधारित गैलरियां होंगी।

ये उन विषयों में से हैं जिन्हें इस संग्रहालय के लिए चुना गया है। मॉड्यूलर दृष्टिकोण के जरिए यहां कुछ और गैलरियां बनाने की भी योजना है।

भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाला एक संग्रह

तकनीक और संवादात्मक अनुभव

इस संग्रहालय की प्रदर्शनियों को अधिक आकर्षक एवं सुलभ बनाने के हेतु आधुनिक तकनीकों का समावेश किया जाएगा।

भावी पीढ़ियों के लिए एक सांस्कृतिक संस्थान

भारत की सभ्यतागत विरासत को सहेजने एवं प्रदर्शित करने के साथ-साथ, ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ सांस्कृतिक पर्यटन, शिक्षा एवं शोध में योगदान देगा। साथ ही, यह जनभागीदारी के अवसर भी सृजित करेगा। एक राष्ट्रीय सांस्कृतिक संस्थान के रूप में, यह विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, विद्वानों, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, आम जनता तथा देश-विदेश के पर्यटकों सहित विविध प्रकार के आगंतुकों के लिए लाभकारी साबित होगा। यह उन्हें भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को जानने और सराहने का अवसर प्रदान करेगा।

इस परियोजना के निर्माण एवं संचालन के विभिन्न चरणों के दौरान प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। इससे कारीगरों, शिल्पकारों, शोधकर्ताओं, संग्रहालय विशेषज्ञों, डिजाइनरों, कलाकारों और अन्य रचनात्मक पेशेवरों के लिए अवसर सृजित होने की संभावना है। साथ ही, यह आतिथ्य और पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में भी आजीविका को सहारा देगा। ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने हेतु, यह परियोजना एक व्यवस्थित वेंडर विकास प्रक्रिया के जरिए विश्वस्तरीय संग्रहालय संबंधी सामग्रियों एवं उत्पादों के घरेलू निर्माण को प्रोत्साहित करेगी। इससे भारतीय कारीगरों, निर्माताओं, संरक्षण विशेषज्ञों और तकनीकी प्रदाताओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

उम्मीद है कि यह संग्रहालय टिकटों की बिक्री, खान-पान की सुविधाओं, कार्यक्रमों एवं स्थान के किराये, डिजिटल अनुभवों, निर्देशित पर्यटनों, खुदरा दुकानों और आगंतुकों से संबंधित अन्य सेवाओं के जरिए निरंतर  राजस्व अर्जित करेगा। प्रति वर्ष एक करोड़ आगंतुकों को संभालने की क्षमता वाले बुनियादी ढांचे से लैस, इस परियोजना का उद्देश्य दीर्घकालिक सांस्कृतिक संरक्षण को आम लोगों की सुलभता और राजस्व अर्जित करने वाली आगंतुक संबंधी सेवाओं के साथ जोड़ना है। इसके शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधी लाभों का उद्देश्य भारत तथा विदेशों से आने वाले आगंतुकों तक इनका विस्तार करना है।

Exit mobile version