Site icon सन्देश वार्ता

आईएनएस कुलिश कंबोडिया के रीम नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा

आईएनएस कुलिश

आईएनएस कुलिश

आईएनएस कुलिश भारतीय नौसेना की पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत 12 सितंबर 2026 को कंबोडिया के रीम नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना व रॉयल कंबोडियन नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करना तथा दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संबंधों को बढ़ावा देना है।

रीम नौसैनिक अड्डे पर पहुंचने पर रॉयल कंबोडियन नौसेना के प्रतिनिधियों और कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने आईएनएस कुलिश का स्वागत किया।

इस प्रवास के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पेशेवर बातचीत, ज्ञानवर्धक दौरे, खेलकूद गतिविधियां और नौसैनिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इन गतिविधियों से दोनों देशों के नौसैनिक कर्मियों को अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा करने के साथ-साथ परिचालन समन्वय को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।

यह बंदरगाह यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की समुद्री पहुंच और सक्रियता बढ़ाने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। यह भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, ‘महासागर’ दृष्टिकोण (सभी क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति) तथा स्वतंत्र, खुले और समावेशी समुद्री वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

Exit mobile version