Site icon सन्देश वार्ता

“द ग्लोबल 2000” शीर्ष कंपनियों की सूची में एनटीपीसी को 433वां स्थान

द ग्लोबल 2000

द ग्लोबल 2000 Photo Credit: PIB

भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने वर्ष 2023 की फोर्ब्स की “द ग्लोबल 2000” सूची में 52 स्थान ऊपर चढ़कर 433वां स्थान हासिल किया है। वर्ष 2022 की सूची में 485वें स्थान से उछलकर, एनटीपीसी द्वारा केवल एक वर्ष में 52 स्थान ऊपर चढ़ना वैश्विक बाजार में एक मजबूत शक्ति के रूप में उसके उभार को दर्शाता है। यह कंपनी के निरंतर विस्तार, अच्छी वित्तीय स्थिति और उत्कृष्टता के प्रति निरंतर समर्पण का प्रमाण है।

“द ग्लोबल 2000” सूची चार प्रमुख फलकों- बिक्री, लाभ, संपत्ति और बाजार मूल्य- के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की पहचान करती है।

भारतीय कंपनियों को ध्यान में रखते हुए, एनटीपीसी ने 2023 की सूची में एक स्थान ऊपर चढ़कर सबसे बड़ी भारतीय कंपनियों में 10वां स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग भारत के कॉरपोरेट क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी के रूप में एनटीपीसी की स्थिति को और मजबूत करती है।

स्रोत: पीआईबी

(अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है।)

Exit mobile version