ताजा खबरराष्ट्रिय

प्रधानमंत्री को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III’ से अलंकृत किया गया

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के सम्मान ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III’ से अलंकृत किया।

प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से यह सम्मान ग्रहण करते हुए साइप्रस के राष्ट्रपति, वहां की सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह पुरस्कार भारत और साइप्रस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मधुर संबंधों को समर्पित किया जो साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर आधारित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पुरस्कार भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ या ‘विश्व एक परिवार है’ के सदियों पुराने दर्शन की स्वीकृति है जो वैश्विक शांति व प्रगति के लिए इसके दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करता है।

प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत और साइप्रस के बीच साझेदारी को मजबूत करने और विविधता लाने की नई प्रतिबद्धता के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और समृद्धि के लिए दोनों देशों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

स्रोत: पीआईबी

 (अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है; शेष सामग्री एक सिंडिकेटेड फ़ीड से स्वतःउत्पन्न हुआ है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *