ताजा खबरराष्ट्रिय

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा किया और मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद की कामना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद की कामना की और प्रार्थना की कि वे अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देवी मां की साधना से भक्तों में अद्भुत शक्ति का संचार होता है जो उन्हें सफलता के विश्वास से भर देता है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

“सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।

सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥”

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

  “मां सिद्धिदात्री को नमन! देवी मां से कामना है कि वे अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद दें।

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।

सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥”

“देवी मां की साधना से भक्तों में अद्भुत शक्ति का संचार होता है। यह शक्ति उन्हें सफलता के विश्वास से भर देती है।”

स्रोत: पीआईबी

 (अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है; शेष सामग्री एक सिंडिकेटेड फ़ीड से स्वतःउत्पन्न हुआ है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *