प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से भारत की विकास यात्रा पर नमो ऐप पर सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोगों से पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा पर नमो ऐप पर सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया है। श्री मोदी ने एक पोर्टल का लिंक भी साझा किया, जहां कोई भी व्यक्ति पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा के बारे में जन मन सर्वेक्षण में भाग ले सकता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“आपके विचार सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं! नमो ऐप पर इस सर्वेक्षण में शामिल हों और हमें बताएं कि आप पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं। #11YearsOfSeva”
स्रोत: पीआईबी
(अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है; शेष सामग्री एक सिंडिकेटेड फ़ीड से स्वतःउत्पन्न हुआ है।)

