Site icon सन्देश वार्ता

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, दिल्ली में BJP कोर कमेटी की अचानक होने जा रही बैठक

 

पटना: हाल ही में बिहार नवगठित सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार किए जाने की पूरी उम्मीद है इसी कड़ी में बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होना है, जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 31 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान होगा। वहीं बिहार भाजपा (BJP) की कोर कमेटी की बैठक दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मंगलवार को होने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। भाजपा नेता ने बताया कि राज्य में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल से उत्पन्न विभिन्न मसलों पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई है।

 

पार्टी नेता ने कहा कि बैठक के दौरान बिहार विधानसभा और राज्य विधान परिषद में पार्टी के नेता और विधायक दल के नेता के नामों पर भी चर्चा होगी। बैठक के दौरान नड्डा की ओर से नवगठित महागठबंधन सरकार के खिलाफ भविष्य में अपनाई जाने वाली रणनीति के बारे में पार्टी नेताओं को जानकारी दिए की भी संभावना है।

भाजपा से अगल होकर फिर नीतीश कुमार की सरकार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते भाजपा पर जदयू को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए राजग से बाहर निकलने की घोषणा करते हुए विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया था। नीतीश ने इस्तीफे के तुरंत बाद, राजद, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश किया। बिहार में अचानक हुआ यह राजनीतिक उथल-पुथल भाजपा के लिए एक बड़ा झटका था। हाल ही में, पार्टी ने राज्य में 2024 का आम चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लड़ने की एकतरफा घोषणा की थी।परन्तु नितीश कुमार के चुनावी चाल ने इस पर पानी फेर दिया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को बिहार में अपनी पकड़ को मजबूत करने हेतु एक कद्दावर चहरे के साथ साथ हर चुनावी संघर्ष के लिए रणनीति बनानी पड़ेगी। 

 

Exit mobile version