Site icon सन्देश वार्ता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए, राष्ट्रपति भवन में विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (25 जुलाई, 2025) अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए।

अपने कार्यकाल का तीसरा वर्ष पूरा करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन और प्रेसीडेंट्स एस्टेट में शुरू की गई विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों में भाग लिया, जिनमें शामिल हैं:

विभिन्न पहलों के शुभारंभ के अवसर पर अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में राष्ट्रपति ने कहा कि यह संतोष की बात है कि पिछले तीन वर्षों में कई निर्णय लिए गए और ऐसे कार्य किए गए जिनसे राष्ट्रपति भवन के साथ नागरिकों का जुड़ाव बढ़ा। हमारा सदैव यह प्रयास रहा है कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित और पिछड़े वर्गों को देश की विकास यात्रा से प्रभावी ढंग से जोड़ा जाए। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रपति भवन दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुलभ हो गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में कई नई पहल की जाएंगी।

स्रोत: पीआईबी

 (अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है; शेष सामग्री एक सिंडिकेटेड फ़ीड से स्वतःउत्पन्न हुआ है।)

Exit mobile version