नई दिल्ली- स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 107 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।
इनमें 3 कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र,दो बार से सेना पदक (वीरता), 81 सेना पदक (वीरता), और एक नौ सेना पदक (शौर्य), और 7 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।
राष्ट्रपति ने विभिन्न सैन्य अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सेना को 40 मेंशन-इन-डिस्पैच, एक वायु सेना के कर्मियों को और दूसरा आर्मी डॉग – एक्सल (मरणोपरांत) को भी मंजूरी दी है।
इनमें ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड, ऑपरेशन राइनो, ऑपरेशन आर्किड, ऑपरेशन फाल्कन, ऑपरेशन हिफ़ाज़त और ऑपरेशन त्रिकुट (देवघर) शामिल हैं।
