Site icon सन्देश वार्ता

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 प्रदान करेंगी राष्ट्रपति

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 Photo Credit: PIB

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के माध्यम से मंत्रालय के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों के तहत असाधारण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करके महिलाओं के नेतृत्व का उत्सव मना रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम-जी), जल जीवन मिशन (जेजेएम) और राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्‍ल्‍यूएम) के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार प्रदान करेंगी।

पुरस्कार प्रदान करने के अलावा, राष्ट्रपति जल शक्ति अभियान- कैच द रेन 2023 अभियान की भी शुरुआत करेंगी, ‘जल शक्ति से नारी शक्ति’ पर एक वीडियो और एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगी। राष्ट्रपति ‘स्वच्छ सुजल शक्ति की अभिव्यक्ति’ जारी करेंगी, जो एसबीएम (जी), जेजेएम और एनडब्ल्यूएम एवं स्रोत स्थिरता व ग्रेवाटर प्रबंधन पर मानक संचालन प्रक्रियाओं के मामलों के अध्‍ययन का सार-संग्रह है। ।

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 का उद्देश्य उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को जमीनी स्तर से आगे लाना और उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ना है, जो अपनी यात्रा को साझा कर सकें और इस तरह दूसरों को प्रेरित कर सकें। एसबीएम-जी के तहत श्रेणियां गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल बना रही हैं; गोबरधन/जैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट और/या प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन; और ग्रेवाटर प्रबंधन और/या मल कीचड़ प्रबंधन कर रही हैं।

जेजेएम के तहत, बदलाव लाने वाली महिलाओं को पाइप जलापूर्ति के ओ एंड एम की श्रेणी में पुरस्कार दिए जा रहे हैं। एनडब्ल्यूएम के तहत, जल शक्ति अभियान के तहत- कैच द रेन और जल योद्धाओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्‍कार गांव/ग्राम पंचायत/ब्लॉक/जिला/राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश की महिला प्रतिनिधियों, सरपंचों, स्वच्छाग्रहियों, जल वाहिनी, जल योद्धाओं आदि को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे।

राष्ट्रपति एक महत्वपूर्ण अभियान “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” -2023 का शुभारंभ करेंगी, जिसकी विषय-वस्‍तु “पीने ​​के पानी के लिए स्रोत की स्थिरता” है, जो जल शक्ति अभियान की श्रृंखला में चौथा है। पेयजल स्रोत की स्थिरता को प्राथमिकता देना पहचानी गई आवश्यकताओं में से एक है। राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय “जन भागीदारी” के माध्यम से सक्रिय सामुदायिक जुड़ाव से एक जल-सुरक्षित भविष्य हासिल करना चाहता है।

राष्ट्रीय जल मिशन का आदर्श वाक्य “जीवन के लिए पानी का सम्मान” है। पानी का महत्‍व महिलाओं से बेहतर कोई नहीं समझता है, यदि जल संरक्षण महिलाओं को सौंप दिया जाता है, तो वे अकल्पनीय सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करेंगी। जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2023 के दौरान, महिलाओं के सशक्तिकरण में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका को “जल शक्ति से नारी शक्ति” विषय के साथ स्वीकार किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में केन्‍द्रीय जल मंत्री श्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत, संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह जेसिंहभाई चौहान, जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल,  और जल शक्ति, जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री विश्वेश्वर टुडू और विभिन्न राज्य सरकारों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों, विकास भागीदारों, जमीनी स्तर के वॉश कार्यकर्ताओं, सीएसओ, वॉश क्षेत्र की महिला प्रतिनिधियों आदि की भागीदारी देखने को मिलेगी।

स्रोत: पीआईबी

(अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है।)

Exit mobile version