वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ी यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है
कामाख्या (केवाईक्यू) और हावड़ा (एचडब्ल्यूएच) के बीच चलने वाली वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ी (रेलगाड़ी संख्या 27576) की पहली व्यावसायिक यात्रा को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। पीआरएस और अन्य साइटों के माध्यम से टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर सभी सीटें बुक हो गईं। सीटों की इतनी जल्दी बुकिंग होना यात्रियों की उस उत्सुकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है जिसके चलते वे 17 जनवरी, 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन की गई वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ी की गति, आराम और आधुनिक सुविधाओं का अनुभव करना चाहते हैं। यह रेलगाड़ी 22 जनवरी 2026 से कामाख्या से और 23 जनवरी
Read More