अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय की सारी खबरें

अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के साथ विश्वव्यापी आयोजन की तैयारी तेज़

आयुष मंत्रालय ने आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 (IDY 2025) को लेकर तैयारियों की झलक प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष के आयोजन को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की योजना बनाई है। आकाशवाणी के विशेष कार्यक्रम “पोस्ट बॉक्स नंबर 111” में सचिव, आयुष मंत्रालय वैद्य राजेश कोटेचा ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई है, जो वसुधैव कुटुंबकम की वैश्विक अवधारणा को बल देती है। IDY 2025, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ को चिह्नित करता है और इसी उपलक्ष्य में 10 प्रमुख गतिविधियाँ और पहल योजनाबद्ध की गई हैं, जो योग की समग्र प्रकृति और समाज पर इसके बहुआयामी प्रभाव को रेखांकित करती हैं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 सिग्नेचर इवेंट्स: कार्यक्रम में बताया गया कि राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार भारत के लगभग 2.5 करोड़ परिवारों में प्रतिदिन कम-से-कम एक व्यक्ति योग करता है। योग की वैश्विक लोकप्रियता के चलते पिछले दशक में अंतरराष्ट्रीय योग बाजार में 5 गुणा वृद्धि देखी गई है। अनुसंधान और वैश्विक विस्तार: साक्षात्कार में आयुष सचिव ने बताया कि AIIMS दिल्ली के CIMR द्वारा किए गए शोध में यह पाया गया कि योग और जिम के शारीरिक लाभ समान हो सकते हैं, लेकिन योग मानसिक और भावनात्मक स्तर पर संतुलन और सत्वगुण को बढ़ावा देता है। आयुष मंत्रालय द्वारा किए गए अन्य अध्ययनों में भी यह सिद्ध हुआ है कि योग माइग्रेन, पोस्ट-हार्ट अटैक रिकवरी और महिला स्वास्थ्य में अत्यधिक प्रभावी है। आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित एक पायलट परियोजना में छह जिलों में 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 1 लाख लोगों में जीवनशैली जनित विकार पाए गए। योग और आयुर्वेद आधारित हस्तक्षेपों से उनकी जीवन गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया। वैश्विक दृष्टिकोण: आयुष सचिव वैद्य कोटेचा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की चिली की विदेश यात्रा के दौरान “Somos India” समूह का उल्लेख किया गया, जो वहां योग और आयुर्वेद का प्रचार कर रहा है। मंत्रालय अब इन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रणालियों वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए योग और आयुर्वेद ग्रंथों का स्पेनिश, जर्मन, जापानी और अंग्रेज़ी जैसी भाषाओं में अनुवाद करने की दिशा में काम कर रहा है। आयुष सचिव ने अंत में कहा कि, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में एक वैश्विक जनांदोलन है।” सचिव, आयुष मंत्रालय, वैद्य राजेश कोटेचा के साथ आकाशवाणी के इस विशेष कार्यक्रम “पोस्ट बॉक्स नंबर 111” को निम्न यूट्यूब लिंक पर सुना जा सकता है : https://youtu.be/Ic_nic26EDY?si=03J0JvJgrbNXH5yG स्रोत: पीआईबी  (अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट

Read More
अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

भारतीय वायु सेना ने संयुक्त अरब अमीरात में बहुराष्ट्रीय अभ्यास डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लिया

भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयर बेस पर पहुंची, जहां वह प्रमुख बहुराष्ट्रीय हवाई

Read More
अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

नाविका सागर परिक्रमा द्वितीय अभियान के अंतिम चरण में आईएनएसवी तारिणी केप टाउन से गोवा रवाना

भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों द्वारा संचालित वैश्विक नौ-परिक्रमा- आईएसएनवी तारिणी नाविका सागर परिक्रमा द्वितीय अभियान अंतिम चरण में गोवा

Read More
अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

आईओएस सागर ने तंजानिया के दार-एस-सलाम में पहला बंदरगाह दौरा किया

भारतीय महासागर जहाज (आईओएस) सागर जहाज के रूप में नामित आईएनएस सुनयना ने 12 अप्रैल 25 को तंजानिया के दार-एस-सलाम बंदरगाह में प्रवेश किया।

Read More
अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

अफ्रीका भारत महत्वपूर्ण समुद्री सहभागिता 2025

अफ्रीका भारत महत्वपूर्ण समुद्री सहभागिता 2025 अफ्रीका और भारत के मध्य प्रमुख समुद्री सहयोग के पैमाने पर आयोजित होने वाला

Read More
अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रिय

विश्व होम्योपैथी दिवस

“समग्र स्वास्थ्य देखभाल बहुत बड़ा आकर्षण बनी हुई है। बेहतरीन डॉक्टर होम्योपैथी का रुख कर रहे हैं। समग्र स्वास्थ्य देखभाल का माहौल बना हुआ है। तनावपूर्ण जीवन से तनाव मुक्त जीवन का रुख करने का माहौल बना हुआ है।” – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सारांश: ·         विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है। ·         होम्योपैथी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा प्रणाली है। ·      2025 में, विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर भारत गुजरात के गांधीनगर में अपनी विशालतम होम्योपैथिक संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। ·      भारत में 3.45 लाख पंजीकृत होम्योपैथी डॉक्टर, 277 होम्योपैथी अस्पताल, 8,593 होम्योपैथी औषधालय और 277 होम्योपैथी शिक्षण संस्थान हैं। ·        राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) पूर्ववर्ती 1973 अधिनियम को आधुनिक 2020 अधिनियम से बदलते हुए शिक्षा और प्रैक्टिस को नियंत्रित करता है है। ·         केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच)  द्वारा साक्ष्य-आधारित होम्योपैथी को आगे बढ़ाते हुए 35 से अधिक शोध केंद्रों और ओपीडी  का संचालन किया जाता है। ·         फार्माकोपिया आयोग (पीसीआईएम एंड एच) मानक फार्माकोपिया और परीक्षण प्रयोगशालाओं के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं सुनिश्चित करता है। ·         होम्योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1973 को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग अधिनियम, 2020 द्वारा प्रतिस्थापित किया गया ताकि पारदर्शी और वैज्ञानिक रूप से संचालित नियामक ढांचे के माध्यम से होम्योपैथिक शिक्षा, प्रैक्टिस और अनुसंधान को आधुनिक बनाया जा सके और उसमें सुधार किया जा सके। परिचय

Read More
अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

प्रधानमंत्री को ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया। आभार व्यक्त करते

Read More
अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने थाईलैंड में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड द्वारा आयोजित 6वें बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी

Read More
अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

प्रधानमंत्री ने थाई रामायण रामकियेन का मनमोहक प्रदर्शन देखा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज थाईलैंड के बैंकॉक में थाई रामायण, रामकियेन का आकर्षक प्रदर्शन देखा। उन्‍होंने भारत और थाईलैंड के

Read More
अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

भारतीय नौसेना के मिशन पर तैनात युद्धपोत आईएनएस तरकश ने 2500 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए

भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान के अंतर्गत संचालित होने वाले अग्रणी युद्धपोत आईएनएस तरकश ने पश्चिमी हिंद महासागर में 2500

Read More