ताजा खबर

ताजा खबरराष्ट्रिय

भारतीय नौसेना का जहाज तबर दो दिन की यात्रा पर स्पेन के मलागा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रणी आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस तबर भारत और स्पेन के बीच मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए 25 अगस्त, 2024 को दो दिन की यात्रा पर स्पेन के मलागा पहुंचा। इस युद्धपोत की कमान कैप्टन एमआर हरीश के हाथ में है। भारत और स्पेन के बीच राजनयिक संबंध वर्ष 1956 में नई दिल्ली में स्पेनिश दूतावास के शुरू होने के साथ स्थापित हुए थे। स्पेन की विशाल तटरेखा होने के कारण भारत उसके साथ समुद्री सुरक्षा की प्रमुख भूमिका को स्वीकार करता है और विभिन्न रचनात्मक एवं सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से स्पेन के साथ जुड़ता रहा है। आईएनएस तबर की यात्रा का उद्देश्य इन संबंधों को और सशक्त बनाना तथा समुद्री क्षेत्र में संबंधों को विस्तार देने के नए अवसर तलाशना है। भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस तबर का चालक दल मलागा बंदरगाह पर अपने दो दिनों के प्रवास के दौरान स्पेन की नौसेना के साथ कई पेशेवर कार्यक्रमों में भाग लेगा। इसके बाद, मलागा से प्रस्थान करने पर युद्धपोत तबर स्पेनिश नौसेना के जहाज अटालया के साथ समुद्र में एक नौसैन्य अभ्यास भी करेगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी सहभागिता को बढ़ाना है

Read More
ताजा खबरराष्ट्रिय

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान भवन में अनुभव पुरस्कार 2024 प्रदान करेंगे

प्रधानमंत्री के निर्देश पर, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने मार्च 2015 में ‘अनुभव’ नामक एक ऑनलाइन मंच शुरू

Read More
ताजा खबरराष्ट्रियसरकारी योजनाएं

कैबिनेट ने एकीकृत पेंशन योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है। एकीकृत पेंशन योजना की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

Read More
ताजा खबरराष्ट्रिय

राष्ट्रपति प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (23 अगस्त, 2024) नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग

Read More
ताजा खबरराष्ट्रिय

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 प्रदान किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (22 अगस्त, 2024) नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 प्रदान किए। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के पहले संस्करण में, प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को चार श्रेणियों – विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम में 33 पुरस्कार प्रदान किए गए। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी

Read More
ताजा खबरराष्ट्रिय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा: 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री का वारसॉ हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार शाम

Read More
ताजा खबरराष्ट्रिय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किये

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (20 अगस्त, 2024) राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2023 प्रदान किए।

Read More
ताजा खबरराष्ट्रिय

भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व ने विकसित भारत@2047 की कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया

थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में भारतीय सेना का वरिष्ठ नेतृत्व 19 अगस्त 2024 को एक महत्वपूर्ण

Read More