तमिलनाडु में जलमार्ग
राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत तमिलनाडु में विकास के लिए चिन्हित की गई घोषित नदियों और नहरों राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्लू) का विवरण इस प्रकार है:
- बकिंघम नहर (एनडब्लू -4 का घटक);
- भवानी नदी (एनडब्लू -20);
- कावेरी-कोल्लीडम नदी (एनडब्लू -55);
- पझयार नदी (एनडब्लू -77); और
- पोन्नैयार नदी (एनडब्लू -80)
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्लूएआई) द्वारा उपरोक्त नदियों/नहरों के लिए व्यवहार्यता अध्ययन रिपोर्ट (एफएसआर) पहले ही पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा आईडब्लूएआई ने एनडब्लू -4 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अपडेट करने के लिए 5.23 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिसमें बकिंघम नहर भी शामिल है।
यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
स्रोत: पीआईबी
(अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है; शेष सामग्री एक सिंडिकेटेड फ़ीड से स्वतःउत्पन्न हुआ है।)

