ताजा खबरराष्ट्रिय

प्रधानमंत्री आज ‘जल संचय जनभागीदारी पहल’ के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 6 सितंबर2024 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूरतगुजरात में जल संचय जनभागीदारी पहल‘ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

जल सुरक्षा के बारे में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुएइस पहल का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी और स्वामित्व पर ज़ोर देते हुए जल संरक्षण करना है और यह समग्र समाज और समग्र सरकार के दृष्टिकोण से संचालित है। गुजरात सरकार के नेतृत्व में जल संचय पहल की सफलता के आधार परजल शक्ति मंत्रालयराज्य सरकार के सहयोग सेगुजरात में “जल संचय जन भागीदारी” पहल शुरू कर रहा है। गुजरात सरकार ने जल सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए नागरिकोंस्थानीय निकायोंउद्योगों और अन्य हितधारकों को संगठित करने का प्रयास किया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य भर में सामुदायिक भागीदारी से लगभग 24,800 वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। ये पुनर्भरण संरचनाएं वर्षा जल संचयन को बढ़ाने और दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक होंगी।

स्रोत: पीआईबी

(अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *