ताजा खबरराष्ट्रिय

प्रधानमंत्री ने श्री मोहनलाल जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मोहनलाल जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि श्री मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। श्री मोदी ने कहा, “दशकों के समृद्ध कार्यों के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के एक अग्रणी प्रकाश स्तंभ हैं और केरल की संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है। विभिन्न माध्यमों में उनकी सिनेमाई और नाट्य प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है।”

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

“श्री मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। दशकों के समृद्ध कार्य के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के एक अग्रणी प्रकाश स्तंभ हैं और केरल की संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है। विभिन्न माध्यमों में उनकी सिनेमाई और नाट्य प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई। उनकी उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें।”

@Mohanlal

स्रोत: पीआईबी

 (अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है; शेष सामग्री एक सिंडिकेटेड फ़ीड से स्वतःउत्पन्न हुआ है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *