ताजा खबरराष्ट्रिय

भारत के अनुसंधान पोत ‘सागर निधि’

हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (सीएससीकी  अवसंरचना के अंतर्गत  महासागर  सहयोग से संबंधित लगभग 35 दिनों की अवधि तक चलने वाले एक ऐतिहासिक कार्यक्रम मेंबांग्लादेश और मॉरीशस के वैज्ञानिक संयुक्त महासागर अभियान में भाग लेने के लिए 29 जून, 2023 को भारत के अनुसंधान पोत सागर निधि‘ पर सवार हुए।

इस अभियान (क्रूज़का संचालन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएसद्वारा किया जाता है । यह कार्यक्रम गत नवंबर 2022 में गोवा और हैदराबाद में आयोजित की गई कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (सीएससीके  पहले समुद्र विज्ञानी और जलविज्ञानी सम्मेलन का परिणाम है।

इस अभियान की अवधि में  वैज्ञानिक समुद्री पर्यावरण में परिवर्तन और समुद्री मापदंडों में भिन्नता के  पूर्वानुमानों  और उनका प्रबंधन करने के लिए समुद्री डेटा पर सहयोगात्मक रूप से अनुसंधान करेंगे।

स्रोत: पीआईबी

(अस्वीकरण: संदेशवार्ता डॉट कॉम द्वारा इस रिपोर्ट के केवल शीर्षक, तस्वीर और कुछ वाक्यों पर फिर से काम किया गया हो सकता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *