अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल का ग्रीस की सूडा खाड़ी में प्रवास

भारतीय नौसेना का पोत त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के तहत 31 अक्टूबर, 2026 को ग्रीस की सूडा खाड़ी पहुंच गया है।

पोत का चालक दल बंदरगाह पर अपने ठहराव के दौरान भारतीय नौसेना व यूनानी नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों में भाग लेगा। इनमें एथेंस में यूनानी नौसेना और भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें, पेशेवर बातचीत, एक-दूसरे के जहाजों का दौरा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा, चालक दल को नेवल सपोर्ट एक्टिविटी (एनएसए) सूडा बे और नाटो मैरीटाइम इंटरडिक्शन ऑपरेशनल ट्रेनिंग सेंटर (एनएमआईओटीसी) की सुविधाओं से भी परिचित कराया जाएगा।

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल का चालक दल सूडा बे युद्ध स्मारक कब्रिस्तान में श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। बंदरगाह पर इसके ठहराव के दौरान यह पोत आगंतुकों के लिए भी खुला रहेगा।

यह यात्रा समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के साथ-साथ भारतीय नौसेना तथा यूनान की नौसेना के बीच पेशेवर संबंधों को भी सशक्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *