देश से जुड़ी सारी खबरें
भारत और श्रीलंका ने कोलंबो में 21-28 अप्रैल 2026 तक आयोजित द्विपक्षीय गोताखोरी अभ्यास, आईएन–एसएलएन डाइवेक्स 2026 के चौथे संस्करण के माध्यम से अपनी बढ़ती समुद्री साझेदारी की पुष्टि की। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के गोताखोरी सहायता और पनडुब्बी बचाव पोत, आईएनएस निरीक्षण, के साथ-साथ दोनों नौसेनाओं की गोताखोरी टीमों ने भाग लिया, जो बेहतर परिचालन समन्वय और पेशेवर तालमेल को रेखांकित करता है। जटिल जलमग्न अभियानों पर केंद्रित एक विशेष अभ्यास, आईएन–एसएलएन डाइवेक्स का उद्देश्य भारतीय नौसेना और श्रीलंकाई नौसेना के बीच अंतर-संचालन को मजबूत करना है। अभ्यास में मिश्रित गैस गोताखोरी अभ्यास सहित उन्नत गहरे समुद्र में गोताखोरी के अभ्यास शामिल थे। दोनों नौसेनाओं के गोताखोरों ने बंदरगाह और खुले समुद्र में व्यापक गोताखोरी की, जिससे उच्च स्तर की तकनीकी दक्षता और परिचालन विशेषज्ञता का प्रदर्शन हुआ। एक प्रमुख आकर्षण कोलंबो तट पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के जहाज़ों – एसएस वॉरसेस्टर और एसएस पर्सियस – के मलबे के ऊपर मिश्रित गैस गोताखोरी का संचालन था। दोनों नौसेनाओं के गोताखोरों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, 55 मीटर से अधिक की गहराई में सफलतापूर्वक गोताखोरी की – जिससे जलमग्न खोज, बचाव और राहत कार्यों में संयुक्त क्षमताओं में वृद्धि हुई और हिंद महासागर क्षेत्र में समन्वय मजबूत हुआ। अभ्यास के दौरान, पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, रियर एडमिरल एस.जे. कुमारा ने आईएनएस निरीक्षण का दौरा किया और श्रीलंकाई गोताखोरों के प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने में भारतीय नौसेना के निरंतर समर्थन की सराहना की। उन्होंने सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों और पेशेवर विशेषज्ञता के निरंतर आदान-प्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला। परिचालन गतिविधियों के अलावा, अभ्यास से गैल फेस में समुद्र तट सफाई अभियान, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं और योग सत्रों सहित कई संयुक्त गतिविधियों के माध्यम से सौहार्द को बढ़ावा मिला – जिससे मित्रता और आपसी विश्वास के बंधन मजबूत हुए। आईएनएस निरीक्षण के कमांडिंग ऑफिसर ने आईपीकेएफ स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के अभियानों के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की। मानवीय सहयोग को और आगे बढ़ाते हुए, भारत की आरोग्य मैत्री पहल के अंतर्गत दो भीष्म (भारत स्वास्थ्य पहल – सहयोग, हित और मैत्री) क्यूब सौंपे गए, जिससे आपदा राहत और चिकित्सा तैयारियों को मजबूती मिली। अभ्यास के समापन पर, आईएनएस निरीक्षण को औपचारिक विदाई दी गई – जो दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत सौहार्द और स्थायी समुद्री साझेदारी का प्रतीक है। आईएन-एसएलएन डाइवेक्स 2026, महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) की परिकल्पना और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता के अनुरूप निरंतर द्विपक्षीय सहयोग का प्रमाण है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के स्वच्छ भारत मिशन – शहरी (SBM-U) 2.0 के अंतर्गत ‘वेस्ट टू वेल्थ’ का संकल्प साकार करते
विभिन्न देशों से जुड़ी खबरें
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने इज़राइली समकक्ष, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर इज़राइल के दो दिन
एक बेहतर जीवन के लिए
पीली धातु, अर्थात इसके सूक्ष्म कण, पार्किंसंस रोग (पीडी) का शीघ्र पता लगाने के लिए नैनो प्रौद्योगिकी आधारित उपकरण की कुंजी बन
फिल्म,टीवी,वेब सीरीज
‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के राष्ट्रव्यापी समारोह के एक हिस्से के रूप में, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने “वीएम फ्रेम्स” – एक
खेल से जुड़ी हर खबर
पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ के तीन शहरों – रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा – में किया जाएगा। इसकी घोषणा

जीवन को बदलने वाली गैजेट्स की जाँच करें।
सैमसंग ने गैलेक्सी S25 सीरीज़ का एक और सदस्य, और संभवतः आखिरी, लॉन्च कर दिया है। जैसी कि उम्मीद थी,
ऑटोमोबाइल से जुड़ी हर खबर
बाजार में आने वाली दो नई कॉम्पैक्ट SUVs की काफी चर्चा हो रही है, जिनमें टाटा सिएरा और किआ सेल्टोस
केंद्र और राज्यों की लाभकारी योजनाएं
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश करते हुए कहा कि
